कंटाप
NEWS
मंगलवार, 8 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक हिरासत में लिया गया, पुलिस ने भिवाड़ी से दबोचा      फ़्रांस: हिंदू समूह के दौरे के बाद एफ़िल टावर क्यों हुआ बंद, जानें पूरा मामला      मणिपुरी म्यूज़िशियन की दिल्ली में पीट-पीटकर हत्या के आरोप में आठ गिरफ़्तार      धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान नॉन-वेज न खाने की अपील की, बीजेपी ने बयान से किनारा किया      PM मोदी का BookMyShow पर पहला इवेंट, 1 घंटे में सभी सीटें फुल, 42 हजार वेटिंग में      मंत्री हरपाल सिंह चीमा से ड्रग्स की शिकायत, बाद में शख्स ने खाया जहर, विपक्ष ने AAP को घेरा      आज का मौसम 8 सितंबर: अगले 9 घंटे में 17 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट, 65 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट जारी      सैटेलाइट तस्वीरों में देश से 90% बादल गायब: बिहार के 13 जिलों में बाढ़, 27 लाख लोग प्रभावित; महाराष्ट्र के ...     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

बुलंदशहर : खुर्जा में अवैध हथियारों के साथ शादाब के वीडियो फिर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

एक दिन पहले फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद फिर दिखे हथियार और स्टंट के वीडियो, आरोपी पर पहले ही दर्ज हो चुका है मुकदमा

A
Administrator
08 सित 2026, 11:54
बुलंदशहर : खुर्जा में अवैध हथियारों के साथ शादाब के वीडियो फिर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

 

Lucknow Desk : खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में अवैध हथियारों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। मोहल्ला तरीनान निवासी शादाब के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। इनमें एक वीडियो में वह कथित तौर पर हथियार के साथ नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में गाड़ी से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में शादाब कुछ युवकों की तरफ पिस्टल जैसी दिखाई देने वाली वस्तु तानता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

इससे एक दिन पहले भी शादाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया गया कि वीडियो में वह दूल्हे की वेशभूषा में नजर आ रहा था और कथित तौर पर करीब छह सेकंड में 17 राउंड फायरिंग करता दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद खुर्जा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब दोबारा सामने आए वीडियो के बाद पुलिस के सामने आरोपी तक पहुंचने और वायरल वीडियो की जांच करने की चुनौती है।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि आरोपी को महंगी लग्जरी गाड़ियों और हथियारों का शौक है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले हथियार असली हैं या नहीं और वीडियो कब के हैं, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे लोगों और हथियारों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज