उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में खेलकूद सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्य में एक बड़ा प्रशासनिक पेंच सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर तक पहुंचने और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए रपटे के निर्माण से पहले संबंधित सिंचाई विभाग से किसी प्रकार की अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी (NOC) प्राप्त नहीं की गई थी। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और विभागों के बीच आपसी तालमेल पर सवाल ख