देश के तकनीकी जगत में आर्टिफिशिय इंटेलीजेंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जाने-माने टेक दिग्गज सीपी गुरनानी ने भारत की ताकत पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि डेटा का विपुल भंडार देश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके दम पर भारत वैश्विक स्तर पर एआई का सिरमौर बन सकता है। इस दिशा में लखनऊ और देश के अन्य प्रमुख तकनीकी केंद्रों में भी युवाओं और स्टार्टअप्स के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।