कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
पुतिन आ गए, कल पहुंचेंगे चिनफिंग... BRICS समिट में क्या-क्या होगा? मिनट-टू-मिनट पूरा शेड्यूल      सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तानी मीडिया ने मक्का समझौते पर उठाए सवाल      दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट, 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम      'तुम लेकर आओ, हम अपनी पार्टी में…’, मायावती के भतीजे आकाश पर अखिलेश का बड़ा ऑफर      मां काली के प्रसाद में मछली का सिर और बासंती पुलाव, शुभेंदु अधिकारी ने कालीघाट मंदिर का खाया नॉनवेज भोग, जानिए क्यों      नेपाल में बाढ़ से तबाही, ₹45 हजार करोड़ लगेंगे: यह देश की GDP का 11%; बाढ़ से 16 लाख लोग प्रभावित, 1377 की ...      पॉलीथिन में भरा मिर्च पाउडर और बैंक लूटने पहुंच गया... 4 लाख कैश लेकर भागा... नागपुर के BSc पास युवक की कहानी      चिदंबरम ने पूछा- BRICS से क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब, गिना दिए भारत को मिलने वाले फायदे     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

मोहनलालगंज में केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी, ऑटो से केबल ले जाकर बेचने की थी योजना

A
Administrator
11 सित 2026, 18:03
मोहनलालगंज में केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Desk : मोहनलालगंज थाना पुलिस ने केबल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से काले रंग की केबल के दो बंडल और एक ऑटो बरामद किया है। दरअसल, 10 सितंबर को रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर हरि रेस्टोरेंट के पास से करीब 50.60 मीटर अंडरग्राउंड केबल चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत के आधार पर मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश, अंकित वर्मा और गौरव श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों आपस में दोस्त हैं और नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार, चोरी का सामान अंकित के ऑटो में रखकर ले जाते और बेचने के बाद मिले पैसे आपस में बांट लेते थे।

आरोपियों ने 8 और 9 सितंबर की रात हरि रेस्टोरेंट के पास से अंडरग्राउंड केबल काटकर चोरी करने और उसे झाड़ियों में छिपाने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की केबल बेचने के लिए ले जाने के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज