कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      सऊदी अरब पर अटैक से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय की दो टूक- तुरंत बंद हों हमले      अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर जाना क्या भारत की अहमियत बताता है?      यूं ही नहीं फ्रांस से भारत तक हो रहे दंगे-प्रदर्शन, 13 देशों के 101 संगठनों का सीक्रेट नेटवर्क कर रहा काम      दिल्ली में AAP और कांग्रेस की पार्षद भिड़ीं, MCD सदन में खींचतान के बाद आई हाथापाई की नौबत      AIIMS से डीम्ड यूनिवर्सिटीज तक... NEET UG काउंसलिंग के बाद क्यों खाली रह गईं MBBS सीटें?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
मनोरंजन

76वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाई में लगाई लंबी छलांग

रिलीज के ढाई महीने बाद भी बरकरार है फिल्म का जलवा, शानदार प्रदर्शन से सबको चौंकाया

A
Administrator
21 अक्ट 2026, 21:09
76वें दिन ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाई में लगाई लंबी छलांग

Lucknow Desk : इन दिनों हनुमान अंश की खूब चर्चा हो ही है। जो और फिल्म नहीं कर पाई वो हनुमान अंश ने करके दिखाया है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आई ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 75 दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे नंबर तक जगह बना ली थी। लेकिन ‘दृश्यम 3’ के आने से कमाई की इस दौड़ में फिल्म की स्थिति बदल गई। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबका ध्यान खींचा है।

7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत में दर्शकों की कमी और कम शोज जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, समय के साथ फिल्म को दर्शकों का साथ मिला और रिलीज के 75 दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में बनी हुई है। ‘हनुमान अंश’ की सफलता के पीछे चार नए चेहरों की मेहनत और एक बड़ा भरोसा रहा। विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म का निर्देशन किया, जबकि तीन नए निर्माताओं ने इसे पर्दे पर लाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। इनमें 21 वर्षीय अनुप्रिया नागर भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी की कमाई और फिल्म पर विश्वास जताते हुए इसमें निवेश किया। शुरुआती मुश्किलों के बावजूद फिल्म को मिली सफलता ने उनके इस फैसले को खास बना दिया।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने विदेशों में भी शानदार कमाई की है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन करीब 48.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 450.68 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिलीज से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि छोटे बजट की यह फिल्म कमाई के मामले में इतना बड़ा मुकाम हासिल करेगी। फिल्म में कोई बड़ा बॉलीवुड स्टार नहीं था और न ही इसके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज