Big Boss 20 : ‘बिग बॉस 20’ के घर में बीता हफ्ता कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। मैरी
कॉम शो से बाहर हो गईं, जबकि
होस्ट रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार में स्काउट और लव गिल की दोस्ती पर सवाल
उठाए। रविवार को स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी ने भी घर में एंट्री की
और उनसे लव गिल से दूरी बनाने को कहा। हालांकि, दो दिन तक बात न करने के बाद स्काउट फिर लव से बातचीत करते दिखे, जिस पर घर के कुछ सदस्यों ने उनकी
आलोचना की।
कैप्टेंसी टास्क में बढ़ा तनाव
घर में नए कैप्टन के चुनाव के लिए टास्क शुरू होते ही माहौल गरमा
गया। पहले यंग और गुल्लू के बीच बहस हुई। इसके बाद स्काउट और अरिश्फा खान
आमने-सामने आ गए। बहस के दौरान अरिश्फा का पक्ष लेने पर उदिति भी स्काउट से भिड़
गईं।
मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में स्काउट अरिश्फा को ‘सड़ा हुआ सेब’
कहते सुनाई देते हैं। इस पर अरिश्फा जवाब देती हैं, “तुम्हारे पास मुझसे लड़ने के अलावा इस शो में और कुछ नहीं है।”
स्काउट भी पलटकर जवाब देते हैं। बहस बढ़ने पर उदिति अरिश्फा के बचाव में आती हैं और
स्काउट को बीते वीकेंड का वार याद दिलाती हैं।
इससे नाराज स्काउट उदिति पर निजी टिप्पणी करते हुए कहते हैं, “तुम्हारे हर दो-तीन साल में ब्रेकअप
होते होंगे, हमारे
नहीं होते।” उनकी इस बात पर उदिति हैरान रह जाती हैं, जबकि अरिश्फा स्काउट को खरी-खोटी
सुनाती हैं।
छह कंटेस्टेंट नॉमिनेट
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए छह कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं।
इनमें गुल्लू यानी कुशल तंवर, कनिका
मान, स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान शामिल हैं। शो में मौजूद लाइफलाइन का
नॉमिनेशन पर क्या असर पड़ेगा और इनमें से कौन घर से बाहर होगा, इसका फैसला आने वाले एपिसोड में होगा।