कंटाप
NEWS
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा, जानें      याचना नहीं, अब रण होगा; भाजपा नेता गौरव भाटिया की सौरभ दास को खुली चुनौती, National Hindi News      भारत के पास 190 परमाणु हथियार, न्यूक्लियर वेपन पर बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की नई रिपोर्ट      'ईरान के हाथ लगी अमेरिकी सबमरीन के रिवर्स इंजीनियरिंग का ख़तरा', न्यूज़ रिपोर्ट में दावा      अगर मुझे कभी जान देनी पड़े तो... आकाश आनंद के ससुर ने लिया राजनीति से संन्यास, मायावती के लिए लिखा इमोशनल ल...      अपनी जगह से टस से मस तक नहीं हुए हनुमान जी... उज्जैन में मंदिर तो टूटा लेकिन बजरंगबली को हटाने में मशीनें भी फेल      हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की कमान... BJP ने प्रभारियों का किया ऐलान      113 करोड़ के क्रिप्टो फ्रॉड का मास्टरमाइंड अमित लखनपाल गिरफ्तार , इंडिया टुडे के खुलासे के 8 साल बाद बड़ी कार्रवाई     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
लोकल

Ambedkar Nagar: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध, महिलाओं ने लाठी-डंडों से किया प्रदर्शन

अकबरपुर के बनगांव रोड मीरानपुर में बंजर भूमि खाली कराने पहुंची राजस्व-नगर पालिका की संयुक्त टीम को लौटना पड़ा बैरंग

A
Administrator
10 सित 2026, 12:38
Ambedkar Nagar: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध, महिलाओं ने लाठी-डंडों से किया प्रदर्शन

Lucknow Desk: अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के बनगांव रोड स्थित मीरानपुर में सरकारी बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख टीम को बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 200 राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि के साथ रास्ते के रूप में दर्ज है।

आरोप है कि इस भूमि पर कुछ लोगों ने पन्नी, त्रिपाल और पक्के निर्माण के जरिए लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन के अनुसार, भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की गई थी। टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों के हाथों में लाठी-डंडे और ईंटें होने की बात सामने आई। हालात तनावपूर्ण होते देख प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई रोक दी और टीम को वापस लौटना पड़ा।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मौके पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। टीम के लौटने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। प्रशासन अब अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज