क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे अनोखे और हैरान करने वाले पल देखने को मिलते हैं जो फैंस को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान से जुड़ा एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसके खेल का तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मैदान पर उनके अजीब तरह से शॉट खेलने और फिर गेंद को लात मारने के कारनामे ने सभी को हैरान कर दिया, और वह केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।