Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार को पॉश एरिया में मर्डर से सनसनी फैल गई। शहर के गोमती नगर इलाके में दोपहर के समय आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला के पति ने गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर हत्या की जानकारी दी थी। उसने लिखा था कि उसकी पत्नी ने उसे चीट किया है। इस वजह से उसने हत्या की है। इसके साथ ही उसने बताया कि अब वह अपनी बहन को भी मार देगा और खुद भी आत्महत्या कर लोगा। ऐसा लिखने के बाद ही उसने बहन की हत्या कर दी और सुसाइड कर लिया। आरोपी मानस बाजपेई के पड़ोसी अंकुर ने बताया कि मानस बहुत ही मिलनसार थे। करीब 10 साल पहले शादी हुई थी।
डेढ़ साल से पति पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। मानस एसबीआई में काम करते थे। व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो भाई-बहन दोनों बेड पर पड़े हुए थे। मानस के सीने पर पिस्टल पड़ी हुई थी, रूम में टीवी चल रहा था, उसमें बहुत तेज आवाज में हनुमान चालीसा बज रहा था। मृतक युवती की बहन ने एक्स पोस्ट पर बताया कि उनकी बहन को गोली मारी गई है और इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ईश्वर से बहन के लिए प्रार्थना की। इसके जवाब में लखनऊ पुलिस की तरफ से कहा गया कि मौके पर उच्चाधिकारीगण मौजूद हैं और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी।
फिर खुद को भी गोली मार ली। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत को सब कुछ पता है। वारदात गोमती नगर थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। वारदात की वजह अभी क्लियर नहीं है। दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। दिव्या यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी।