कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने से जुड़े वे सवाल जो हैं अनसुलझे      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      'पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं कर सकता भारत', मार्को रुबियो के बयान पर बोले पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले- लद्दाख से किए वादे पूरे करे सरकार     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

शिकोहाबाद में गर्भवती महिला की मौत के बाद नया विवाद, अंतिम संस्कार की राख में मिली लोहे की छैनी

अस्थियां बीनने पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

A
Administrator
17 सित 2026, 19:33
शिकोहाबाद में गर्भवती महिला की मौत के बाद नया विवाद, अंतिम संस्कार की राख में मिली लोहे की छैनी

Lucknow Desk : फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव लभौआ में गर्भवती महिला अंजली की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद बुधवार सुबह जब परिजन अस्थियां एकत्र करने श्मशान घाट पहुंचे, तो उन्हें चिता की राख में लोहे की एक छैनी मिली। छैनी मिलने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। राख में छैनी मिलने से परिजनों में नाराजगी मृतका अंजली के जेठ चरन सिंह के मुताबिक, वह बुधवार सुबह अन्य परिजनों के साथ श्मशान घाट पर अस्थियां बीनने पहुंचे थे। इसी दौरान शव के अवशेषों के पास लोहे की छैनी दिखाई दी। उनका आरोप है कि यह छैनी पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से शरीर के अंदर रह गई होगी।

छैनी मिलने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। इसके बाद थाना पुलिस पहले अंजली के घर पहुंची और फिर उस श्मशान घाट पर गई, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और परिजनों से भी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, अंजली के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में कराया गया था। पुलिस का कहना है कि ऐसी स्थिति में पोस्टमार्टम के दौरान इस तरह की चूक की संभावना बहुत कम है। हालांकि, परिजनों की ओर से छैनी मिलने की शिकायत के बाद मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत करने पहुंचे एएसपी जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि छैनी मिलने के मामले को स्पष्ट करने के लिए उन्हें थाने बुलाकर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी दिखाई जाएगी।

पुलिस हिरासत के बाद हुई थी अंजली की मौत बता दें कि रविवार रात शिकोहाबाद पुलिस ने गांव लभौआ निवासी गौरव को चोरी के शक में हिरासत में लिया था। इसके बाद सोमवार को उसकी गर्भवती पत्नी अंजली की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया था। मामले ने तूल पकड़ा तो छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। अब अंतिम संस्कार के बाद छैनी मिलने की घटना ने इस मामले में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छैनी श्मशान घाट तक कैसे पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज