कंटाप
NEWS
बुधवार, 2 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
दिशा सालियान की मौत की होगी CBI जांच, HC ने दिए आदेश, आदित्‍य ठाकरे को 'आरोपी' बनाने को लेकर की बड़ी टिप्पणी      नेपाल बाढ़: वायरल हुए इस सीसीटीवी फ़ुटेज के बाद यहां क्या हुआ?      Trump On Hormuz: 'होर्मुज हमारे कब्जे में...', ट्रंप का एक बयान, फिर तेल की कीमतों से शेयर बाजारों तक भूचाल      'विजय अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं', थलापति को PM बनाने की मांग पर पलानीस्वामी का तंज      क्या मोदी की सुनेंगे पुतिन और युद्ध बंद कर देंगे?      राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO, ट्रस्ट की बैठक में होगा फैसला; रेस में यूपी के ही तीन पूर्व अफसर      दिल्ली-UP समेत 21 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट... अगले 48 घंटे में होगी घनघोर बारिश, 80 Kmph की स्पीड से चलेगी हवा      शादी के 24 साल बाद हुआ था बच्चा, महिला ने 3 महीने बाद ही मार डाला; डिलीवरी के बाद ऐसा क्या हुआ?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
स्वास्थ्य

लखनऊ में इलाज के नाम पर 19 लाख रुपये लेने का आरोप, 60 वर्षीय महिला की मौत

गुडंबा के निजी अस्पतालों पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, इलाज से जुड़े दस्तावेज न देने की भी शिकायत

A
Administrator
02 सित 2026, 13:28
लखनऊ में इलाज के नाम पर 19 लाख रुपये लेने का आरोप, 60 वर्षीय महिला की मौत

Lucknow Desk : राजधानी लखनऊ में इलाज के नाम पर बड़ी रकम वसूलने और मरीज की मौत के बाद दस्तावेज नहीं देने का मामला सामने आया है। गुडंबा क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित दो निजी अस्पतालों पर एक परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि करीब डेढ़ महीने के इलाज के दौरान उनसे लगभग 19 लाख रुपये लिए गए। जानकीपुरम निवासी इंद्रेश कश्यप के मुताबिक, उनकी 60 वर्षीय मां रामदर्शनी को बुखार आने के बाद पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि वहां करीब एक सप्ताह के इलाज के दौरान परिवार से लगभग 90 हजार रुपये लिए गए।

इसी दौरान दवा की अधिक मात्रा दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार, इसके बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। हालत गंभीर होने पर रामदर्शनी को 3 जुलाई को नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिवार के मुताबिक, यहां करीब डेढ़ महीने तक उनका इलाज चला।

इलाज के दौरान अस्पताल की ओर से लगातार खर्च लिया गया और कुल रकम करीब 19 लाख रुपये तक पहुंच गई। इसके बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और 19 अगस्त को उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज से संबंधित जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराए। परिवार का कहना है कि उन्होंने इलाज और खर्च से जुड़ी जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मामले में मृतका के बेटे इंद्रेश कश्यप ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज