कंटाप
NEWS
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
शी जिनपिंग, पुतिन और पीएम मोदी... ऐसे गर्मजोशी से मिले दिग्गज      सोना खरीदने से बचें, नई रील में पीएम मोदी ने फिर की अपील; क्या बताई वजह      नेपाल की सुरंगों में फंसे 900 से अधिक लोगों को कैसे बचाने की कोशिशें हो रही हैं?      IAS दिव्या मित्तल के 5 विवाद: विधायक से भिड़ंत, जब कहा था- गर्मी में पिघल तो नहीं जाएंगे      'RSS से जुड़ा पैसा मंजूर नहीं', मोहन भागवत के दौरे के बीच 100 अमेरिकी नेताओं ने ठुकराया चंदा, सियासी बवाल      BRICS में अमेरिका को नाराज नहीं करेगा भारत! चीन-रूस से बढ़ सकती है टेंशन; ईरान है वजह      दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आ गई थी खराबी      1.3 अरब डॉलर की लागत, दावे हजार और नतीजा जीरो... नेपाल त्रासदी की चेतावनी क्यों नहीं दे पाया NISAR?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
स्वास्थ्य

लखनऊ में H1N1 के 4 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह

इंफ्लूएंजा-A H1N1 के मामले सामने आने के बाद विभाग ने अपील की : घबराएं नहीं, लक्षण दिखने पर समय पर कराएं जांच

A
Administrator
01 सित 2026, 11:40
लखनऊ में H1N1 के 4 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Lucknow Desk : लखनऊ में इंफ्लूएंजा-A H1N1 के चार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 31 अगस्त को सामने आए इन नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। हालांकि, विभाग ने साफ कहा है कि लोगों को घबराने या किसी तरह का अनावश्यक पैनिक करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, H1N1 संक्रमण में बुखार, जुकाम और खांसी जैसे सामान्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

ऐसे लक्षण नजर आने पर लोगों को खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। साथ ही अप्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज कराने से भी बचने की सलाह दी गई है। समय पर जांच और सही इलाज से स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है। H1N1 संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से फैल सकता है। इसलिए लोगों को खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने, नियमित रूप से हाथ साफ करने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। इन लोगों में संक्रमण का असर अधिक गंभीर हो सकता है, इसलिए लक्षण दिखने पर इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, जुकाम या लगातार खांसी जैसे लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच और उचित इलाज कराएं। सावधानी, साफ-सफाई और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेकर H1N1 संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज