
इस दौरान किसानों ने नेताओं को बाढ़ में बर्बाद हुई धान और अन्य फसलों को दिखाया। किसानों ने कहा कि फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।
किसानों की शिकायत सुनने के बाद सांसद आरके चौधरी ने मौके से ही मोहनलालगंज के एसडीएम को फोन किया और प्रभावित किसानों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। जवाहर खेड़ा में तहसील की लेखपाल और कानूनगो की टीम फसलों का निरीक्षण करती मिली। सांसद ने किसानों के नुकसान का सर्वे कराने के लिए टीम भेजे जाने पर एसडीएम का धन्यवाद भी किया।

पूर्व विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को उनका हक दिलाने और उचित मुआवजा दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।