कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      फ़्रांस के राष्ट्रपति विदेशी नेताओं पर भड़के, 'इस्लामी और प्रवासी भीड़' के आरोप पर दिया जवाब      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      'मार्को रुबियो को तब तक भारत का दोस्त नहीं माना जाएगा..', एस जयशंकर का एक बयान और गूंजने लगे ठहाके      अमित शाह के ‘चिट्टा रावण’ दहन ने 2016 की यादें की ताजा, जब रवनीत बिट्टू की लीडरशिप में कांग्रेस ने BJP-SAD सरकार के खिलाफ बनाया था माहौल      'जापान के मोगामी युद्धपोत में ब्रह्मोस लगाया तो भारत के पास होगी अजेय ताकत', जापानी रिपोर्ट में दावा, मुश्किल क्यों?      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
मौसम

Kannauj : बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार

कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के ककरघटा गांव में हादसा, पति-पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

A
Administrator
22 अग 2026, 16:52
Kannauj : बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार

Lucknow Desk : कन्नौज में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ठठिया थाना क्षेत्र के ककरघटा गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। मकान गिरने से 35 वर्षीय ब्रजेश, उसकी पत्नी गुड्डी और उनके तीन बच्चे मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव का काम शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने मलबे में दबे परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में ब्रजेश, उसकी पत्नी और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। राजस्व टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मकान गिरने से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

टीम की ओर से परिवार को हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। बारिश के दौरान कच्चे मकानों के गिरने की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों की तत्परता से मलबे में फंसे परिवार को समय रहते बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर अस्पताल से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज