कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      श्रद्धा दुबे तो निकली बड़ी खिलाड़ी, Z गैंग से भी कनेक्शन, लखनऊ लेकर आई पुलिस, बचना हुआ मुश्किल      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      सऊदी अरब में बांग्लादेश की जिस महिला को मौत की सज़ा मिली उसके घर वालों ने दी ये जानकारी      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      रिलायंस की रिफाइनरी में रुबियो का जोरदार स्वागत, अंबानी संग कई अहम मुद्दों पर हुई बात     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
मौसम

तेज बारिश के चलते कक्षा 12 तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए निर्देश

खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला

A
Administrator
25 सित 2026, 21:24
तेज बारिश के चलते कक्षा 12 तक के स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए निर्देश

Lucknow Desk : लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों को राहत के साथ थोड़ी दिक्कत भी पैदा कर दी है। आम जन - जीवन प्रभावित हो रहा है। इसी के चलते राजधानी में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मौसम खराब रहने और बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने कक्षा 12 तक के विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने लखनऊ में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

प्रशासन की ओर से विद्यालयों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। ऐसे में अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से उन्हें बाहर न भेजें।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज