कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल पुलिस का अलर्ट - तिब्बत की तरफ़ बना डैम टूटा, लोगों से सुरक्षित जगह पर जाने को कहा      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; दिल्ली की मॉडल हत्या मामले में 'जहरीले रिश्ते' का खुलासा      ज़ोहरान ममदानी को लेकर प्रवासी भारतीयों में बहस, आरएसएस ने जारी किया ये बयान      आज लोकसभा चुनाव हुए तो BJP को मिलेंगी कितनी सीटें, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का कैसा हाल, C-वोटर का आया सर्वे      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      रिजिजू ने दिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के संकेत, परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें; विपक्ष में हलचल      दिल्ली आ गई 'कांदा एक्सप्रेस', 60-70 रुपये वाला प्याज अब 35 रुपये किलो, जानिए कहां मिलेगा?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
मौसम

Weather Update : यूपी के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी जारी की चेतावनी, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

A
Administrator
24 अग 2026, 15:28
Weather Update : यूपी के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी बारिश का खतरा

Lucknow DesK : अमेठी समेत उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में मौसम को लेकर अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सचेत ऐप से मिली जानकारी के अनुसार इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम खराब होने को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें अमेठी, लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, गोंडा, उन्नाव, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, रायबरेली, बहराइच और लखीमपुर खीरी शामिल हैं। इन इलाकों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों को मौसम बिगड़ने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि बारिश और आकाशीय बिजली के खतरे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। खुले मैदान, खेत और अन्य खुले स्थानों पर जाने से बचना बेहतर होगा।

प्रशासन ने खास तौर पर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बारिश और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली के खंभों और तारों से भी पर्याप्त दूरी बनाए रखें। मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति में लोग स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी होने वाली नई जानकारी पर नजर रखें। सावधानी बरतकर बारिश और आकाशीय बिजली से जुड़े जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज