कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़: चीन पर उठ रहे सवालों पर क्या कह रहा है अंतरराष्ट्रीय मीडिया      दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे हैं हिमालय के ग्लेशियर, 5 महीने पहले इस रिपोर्ट ने दी थी नेपाल में तबाही की चेतावनी      Balen Shah India: भारत ने बाढ़ के महासंकट में न‍िभाई दोस्‍ती, नेपाली PM बालेन शाह पहले विदेशी दौरे पर आएंगे द‍िल्‍ली      Raksha Bandhan 2026 Wishes: बड़े भाई से छोटे भाई तक, हर रिश्ते के लिए भेजें ये खास मैसेज, दिल में घुल जाएगा...      सोनिया गांधी की किताब में क्या है कि पेंगुइन ने छापने से किया इनकार, कौन सा हिस्सा हटाने को कहा      मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना लिखा है, अमित शाह मुस्कुराते हुए क्यों बोले ऐसा?      'भाजपा ने चुनाव हाईजैक किया, बंगाल पुलिस राक्षस बन गई है', ममता ने लगाए गंभीर आरोप      भारत खरीदना चाहता है जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम, अमेरिकी दूत ने किया ऐलान; कितना घातक?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

Aliganj : 51 भवनों की होगी मौके पर जांच, 5 सितंबर को पहुंचेगी सुप्रीम कोर्ट की टीम

कागजी रिकॉर्ड ही नहीं, स्वीकृत नक्शे और मौके पर हुए निर्माण का होगा मिलान; गंभीर उल्लंघन पर कार्रवाई, मामूली मामलों में कंपाउंडिंग का रास्ता संभव

A
Administrator
19 अग 2026, 16:16
Aliganj : 51 भवनों की होगी मौके पर जांच, 5 सितंबर को पहुंचेगी सुप्रीम कोर्ट की टीम

Lucknow Desk : लखनऊ के अलीगंज इलाके में चिन्हित 51 भवनों की जांच अब 5 सितंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट की जांच टीम इस दिन लखनऊ पहुंचेगी और अलीगंज जाकर इन भवनों का मौके पर सत्यापन करेगी। इससे पहले टीम के 24 अगस्त को लखनऊ आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद जांच की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इस जांच की खास बात यह होगी कि भवनों की स्थिति सिर्फ सरकारी कागजों और रिकॉर्ड के आधार पर नहीं देखी जाएगी। टीम मौके पर जाकर यह भी जांच करेगी कि संबंधित भवनों का निर्माण स्वीकृत नक्शे के मुताबिक हुआ है या नहीं। नक्शे में जो निर्माण मंजूर किया गया था और जमीन पर वास्तव में जो भवन बना है, दोनों का मिलान किया जाएगा।

जांच के दौरान भवनों के निर्धारित सेटबैक पर भी खास नजर रहेगी। इसके अलावा निर्माण की ऊंचाई, कुल क्षेत्रफल और दूसरे जरूरी निर्माण मानकों की भी जांच की जाएगी। यानी यह देखा जाएगा कि भवन मालिकों ने निर्माण के दौरान तय नियमों का कितना पालन किया है और कहीं स्वीकृत मानकों से अधिक निर्माण तो नहीं किया गया। अलीगंज में चिन्हित सभी 51 भवनों की स्थिति जांच के बाद सामने आएगी। अगर किसी भवन में गंभीर स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

वहीं, मामूली अनियमितता वाले मामलों में अलग रुख अपनाने की संभावना है। इसी के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की संभावित कंपाउंडिंग को लेकर भी चर्चा चल रही है। कुछ भवन मालिकों को मामूली उल्लंघन के मामलों में कंपाउंडिंग के जरिए निर्माण को नियमित कराने का आखिरी मौका मिल सकता है। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना पड़ सकता है। हालांकि गंभीर और नियमों के खिलाफ किए गए अनियमित निर्माण को कंपाउंडिंग का लाभ मिलने की संभावना कम है। मौके पर होने वाली जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस भवन में किस स्तर की गड़बड़ी है और उसके खिलाफ क्या कदम उठाया जाएगा।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज