कंटाप
NEWS
रविवार, 13 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में कौन-कौन से मुख्यमंत्री शामिल हुए, किस राज्य के सीएम नहीं आए; यहां जाने      शी जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स 2026 को चीन का मीडिया कैसे देख रहा है      BRICS करेंसी का समिट में रखा गया प्रस्ताव? भारत ने साफ किया रुख, बताया नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर कैसे बनी सहमति      ब्रिक्स के गाला डिनर में छा गए मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, सुर में गाए किशोर कुमार के 2 गाने      मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी: कहा- आकाश-ईशान को कोई पद नहीं दूंगी; मैं अविवाहित, मजबूरी में...      ‘लालू जी की विचारधारा पर गहरा आघात…’, MLC चुनाव में RJD के उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य      'बदलाव का यही सही समय', UNSC सुधार पर पीएम मोदी की मांग को यूएन का समर्थन; ब्रिक्स अध्यक्षता की सराहना की      पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर बढ़ी हलचल... शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत PA की मां हासी रथ को टिकट दे सकती है BJP     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

AMU में डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग का खुलासा, छात्र समेत पांच पर आरोप

हॉस्टल में बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर वसूली का आरोप, एक गिरफ्तार और चार फरार

A
Administrator
12 सित 2026, 14:26
AMU में डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग का खुलासा, छात्र समेत पांच पर आरोप

Lucknow Desk : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से जुड़ा ब्लैकमेलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि डेटिंग ऐप के जरिए सीधे-साधे लड़कों से संपर्क किया जाता था। इसके बाद उन्हें यूनिवर्सिटी के आरएम हॉस्टल में बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से पैसे वसूले जाते थे। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एएमयू के पांच छात्रों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बरामद वीडियो की संख्या करीब 12 से 15 बताई है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने दो दर्जन से अधिक लड़कों को अपना शिकार बनाया। इनमें एएमयू कर्मचारी का बेटा भी शामिल है। आरोप है कि उसका भी आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और उसे प्रसारित करने की धमकी देकर पैसे लिए गए। इस मामले में दो पीड़ितों की शिकायत पर अलग-अलग थानों में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान और उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही, मामले में सामने आए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सरवन कुमार सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।

प्रारंभिक जांच में पांच से छह लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। गिरफ्तार आरोपी एएमयू का छात्र है और डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। घटना के बाद एएमयू प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस हॉस्टल में घटना होने का आरोप है, उसके 10 कमरों को सील कर दिया गया है। गिरफ्तार छात्र को यूनिवर्सिटी से निलंबित कर दिया गया है। प्रॉक्टर टीम पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच में सहयोग कर रही है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज