कंटाप
NEWS
रविवार, 13 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में कौन-कौन से मुख्यमंत्री शामिल हुए, किस राज्य के सीएम नहीं आए; यहां जाने      शी जिनपिंग की भारत यात्रा और ब्रिक्स 2026 को चीन का मीडिया कैसे देख रहा है      BRICS करेंसी का समिट में रखा गया प्रस्ताव? भारत ने साफ किया रुख, बताया नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर कैसे बनी सहमति      ब्रिक्स के गाला डिनर में छा गए मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, सुर में गाए किशोर कुमार के 2 गाने      मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी: कहा- आकाश-ईशान को कोई पद नहीं दूंगी; मैं अविवाहित, मजबूरी में...      ‘लालू जी की विचारधारा पर गहरा आघात…’, MLC चुनाव में RJD के उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य      'बदलाव का यही सही समय', UNSC सुधार पर पीएम मोदी की मांग को यूएन का समर्थन; ब्रिक्स अध्यक्षता की सराहना की      पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर बढ़ी हलचल... शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत PA की मां हासी रथ को टिकट दे सकती है BJP     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम

मुरादनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

शादी के कुछ महीने बाद छत से गिरकर हुई मौत, भाई का आरोप- दहेज में 30 लाख रुपये और स्कॉर्पियो-एन की मांग को लेकर किया जा रहा था परेशान

A
Administrator
12 सित 2026, 12:21
मुरादनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Lucknow Desk : मुरादनगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत घर की छत से गिरने के बाद हुई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र में महावीर लोहे वालों के पास नेहा पैंट हाउस मेन रोड का बताया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर के भंगेल बेगमपुर निवासी प्रभात ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन आकृति उर्फ रिया की शादी मुरादनगर निवासी गौरव, पुत्र रमेश, के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार, शादी तय होने के समय से ही लड़के पक्ष की ओर से गाड़ी की मांग की जा रही थी।

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर दबाव बनाकर कोर्ट मैरिज कराई गई। इसके बाद आकृति को पति गौरव, सास-ससुर, जेठ और दो नंदों की ओर से कथित तौर पर दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष 30 लाख रुपये और स्कॉर्पियो-एन गाड़ी की मांग कर रहा था। इसको लेकर आकृति के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिवार के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 की रात आकृति ने अपने भाई को फोन किया था। आरोप है कि फोन पर वह रो रही थी और उसने बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जा रही है तथा उसे जान से मारने की कोशिश की जा रही है।

कुछ समय बाद परिवार को सूचना मिली कि आकृति छत से नीचे गिर गई है। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने आकृति को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। भाई की शिकायत के आधार पर मुरादनगर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसीपी मसूरी के स्तर से की जा रही है। पुलिस अब मृतका की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच के साथ लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि महिला की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज