पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज 19 शिकायतों के तार इस गिरोह से जुड़े पाए गए हैं, जो महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्यों से संबंधित हैं।
तीन स्तरों पर काम करता था गिरोह यह गिरोह तीन स्तरों पर काम करता था—पहला गिरोह मोबाइल चोरी करता था, दूसरा फर्जी बैंक खातों का इंतजाम करता था और तीसरा तकनीकी दल पैसे ट्रांसफर करता था।
लाखों की ठगी का खुलासा पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।