UP MLC Chunav : अयोध्या में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।
UP MLC Chunav : अयोध्या में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय त्रिपाठी के बीच मुकाबला है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलेगा। अयोध्या के विभिन्न केंद्रों पर शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

शिक्षक चुनाव का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए: जनमे जय तिवारी
साकेत महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जनमे जय तिवारी ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों का है और इसे शिक्षकों तक ही सीमित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। जब पहले से ही शिक्षा मंत्री जैसे जनप्रतिनिधि मौजूद हैं, तो शिक्षकों के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षक निर्वाचन को राजनीतिक रंग देने के बजाय शिक्षकों के हितों और उनकी समस्याओं पर केंद्रित रखा जाना चाहिए।
मतदान के दौरान शिक्षकों में चुनाव को लेकर सक्रियता दिखाई दे रही है। इस चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बीच मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना के जरिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।