कंटाप
NEWS
शनिवार, 31 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
स्वदेशी परमाणु घड़ी के साथ इसरो के NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, नेविगेशन उपग्रह कक्षा में स्थापित      नेतन्याहू के बहुमत से पिछड़ने पर अरब मीडिया में क्या कहा जा रहा है      बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक क्यों आ रहे समुद्री तूफान? 1970 वाले कनेक्शन का रिपोर्ट में खुलासा      95 साल बाद जनगणना में जाति पूछी जाएगी: यूपी-पंजाब समेत 5 चुनावी राज्यों में फिलहाल नहीं; बाकी देश में 25 जन...      कल का मौसम, 31 अक्टूबर: शनिवार को 25 राज्यों में होगी बारिश, 50-60 की स्पीड से चलेगी हवा      'मोदी कहीं नहीं जाएगा' के नारों से गूंजा गुजरात, PM बोले- 'आखिरी सांस तक करूंगा देश की सेवा'      अभिजीत दीपके से एक कदम आगे नेहा बोरा, समर्थन दोनों का लेकिन... विपक्ष की रामलीला मैदान रैली पर नया ट्विस्ट      MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
क्राइम ब्रेकिंग

PNB में है खाता तो सावधान! ग्रेटर नोएडा में अकाउंट्स से गायब हो गए करोड़ों रुपये, 5 बैंककर्मी सस्पेंड

Greater Noida PNB Bank : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में खाताधारकों की रकम कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आया है।

A
Administrator
28 अक्ट 2026, 13:20
PNB में है खाता तो सावधान! ग्रेटर नोएडा में अकाउंट्स से गायब हो गए करोड़ों रुपये, 5 बैंककर्मी सस्पेंड

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में खाताधारकों की रकम कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ खाताधारकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई। पुलिस के मुताबिक, अब तक 16 लोगों ने शिकायत दी है। मामले की जांच पुलिस और बैंक की एंटी करप्शन टीम कर रही है।

 

शिकायतें सामने आने के बाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। शाखा में नया स्टाफ तैनात किया गया है। हालांकि, बैंक ने अब तक कथित गड़बड़ी और प्रभावित रकम को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

 

एक खाते में 94 लाख रुपये होने का दावा

 

बिरोंडी गांव के निवासी गौतम ने बताया कि उनके पिता का इस शाखा में खाता है। परिवार को 50 हजार रुपये की जरूरत थी, इसलिए वह पैसे निकालने बैंक पहुंचे। गौतम के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि खाते में पर्याप्त रकम नहीं है। उनका दावा है कि खाते में करीब 94 लाख रुपये थे, लेकिन बाद में बैंक से जानकारी लेने पर उसमें केवल 16 हजार रुपये बताए गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत की।

 

जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की रकम भी गायब होने का आरोप

 

एक अन्य खाताधारक के मुताबिक, उनकी मां के खाते में जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के मुआवजे के तौर पर करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये जमा हुए थे। परिवार ने जरूरत के अनुसार 10 से 12 लाख रुपये निकाले थे। खाताधारक का कहना है कि इसके बाद खाते में लगभग 1 करोड़ 18 लाख रुपये होने चाहिए थे, लेकिन अब उसमें कोई रकम नहीं है।

 

परिवार को बैंक में कथित गड़बड़ी की जानकारी परिचितों से मिली। खाताधारक के अनुसार, बैंक ने 10 से 15 दिन में रकम वापस आने का आश्वासन दिया है। परिवार पुलिस में शिकायत देने की तैयारी कर रहा है।

 

पुलिस और बैंक कर रहे जांच

 

बैंक के वरिष्ठ अधिकारी 27 अक्टूबर को शाखा पहुंचे और खाताधारकों को आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता के अनुसार, बैंक प्रबंधन ने शिकायतों के समाधान का भरोसा दिया है। मामले की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए एसीपी ग्रेटर नोएडा को निर्देशित किया गया है।

 

फिलहाल पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है। जांच में यह स्पष्ट होगा कि खातों से रकम कैसे निकाली या ट्रांसफर की गई, कितने खाताधारक प्रभावित हुए और कथित गड़बड़ी में किन लोगों की भूमिका थी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज