नई दिल्ली। कॉकरेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उन्हें एनडीए ज्वाइन करने का ऑफर दे दिया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री अठावले ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर अभिजीत दीपके को एनडीए में आने का न्योता दे दिया। उन्होंने कहा, “मोदी हमारे कैप्टन हैं, हमारी पार्टी में आ जाओ…।”
रामदास अठावले ने पहले भी दिया अभिजीत दीपके को ऑफर
बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को एनडीए ज्वाइन करने का ऑफर दिया है। इससे पहले, बीते महीने (अगस्त में) भी रामदास अठावले ने अभिजीत दीपको उनकी पार्टी RPI(A) में आने का न्योता दिया था।
आठवले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि अभिजीत दीपके एक आंबेडकरवादी हैं। वह युवा और सक्रिय हैं। उन्हें डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का सपना पूरा करने और समाज व पार्टी को मजबूत करने के लिए RPI(A) में शामिल होने पर विचार करना चाहिए। बीते दिनों उन्होंने पेपर लीक को लेकर बहुत अच्छे से आंदोलन किया। हम भी आंदोलन करते करते आए हैं। इसीलिए अभिजीत दीपके जी से मेरा निवेदन यह है कि अरविंद केजरीवाल जी के साथ ज्यादा न रह कर, उन्हें रिपब्लिकन पार्टी की टीम में रहना चाहिए। हम उनके अनुभव का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी चलाने का कोई फायदा नहीं है।”
'मैं तो एंटीनेशनल था...' - अभिजीत दीपके
अठावले के इस ऑफर पर अभिजीत दीपके ने तंज
भरे अंदाज में जवाब दिया था। अभिजीत दीपके ने कहा था कि भाजपा उन्हें एंटी नेशनल का टैक दिया था फिर अब वै
कैसे नेशनल बन गए। अठावले से मिले ऑफर की एक खबर को शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने
इंस्टाग्राम पर लिखा था, “पर
अभी एक महीने पहले तो मैं एंटी-नेशनल था तुम्हारे लिए?”
अब एक बार फिर से दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के चलते जब अभिजीत दीपके को शांति
भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया तो केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सीजेपी प्रमुख
को एनडीए का हिस्सा बनने का निमंत्रण दे दिया।
वहीं, रविवार को सीजेपी संस्थापक अभिजीत
दीपके ने पत्रकारों से कहा कि वह न तो डरेंगे और न ही झुकेंगे। उन्होंने कहा कि
सौरव और आशुतोष के जेल से बाहर आने के बाद फिर से इकट्ठा होंगे और दोबारा से
रणनीति बनाएकर आगे की दिशा तय करेंगे। अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों
में हमने जो देखा कि गैरकानूनी गिरफ्तारियां और हिरासत में लिया जाना
अभिजीत दीपके
ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में
हमने जो देखा जिसतरह गैरकानूनी गिरफ्तारियां की गईं और हिरासत में लिया गया,
उससे यह साफ है कि हमें
डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम न तो डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। यह लंबी
लड़ाई है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उम्मीद है कि उन दोनों को आज रिहा कर
दिया जाएगा। मैं इससे जुड़े कुछ कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए वृंदा मैम से
मिलने जा रहा हूं।”