अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। श्री हनुमान प्रसाद मंदिर, हनुमान गढ़ी के निकास द्वार के पास 11 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक श्रीराम नाम संकीर्तन एवं श्रीराम चरित्र कथा के साथ अवधी फूड फेस्टिवल मेले का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, आचार्य अभयानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान 108 कुंडीय श्रीराम राज्य स्थापना महायज्ञ का भी आयोजन प्रस्तावित है।
मेले में मिलेंगे विभिन्न राज्यों के व्यंजन
अवध फूड फेस्टिवल मेले में राजस्थानी, गुजराती, बंगाली, मराठी और साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ अवधी चाट, छोला, पानीपुरी, मिठाई, पूड़ी, कोफ्ता, माला सहित कई प्रकार के खाद्य पदार्थ और आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। मेले में खानपान के साथ कलात्मक प्रस्तुतियों का भी आकर्षण रहेगा।
सनातन सेवा और धार्मिक आयोजनों पर जोर इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक वातावरण के साथ लोगों को खानपान और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है। कार्यक्रम का आयोजन सनातन सेवा आश्रम ट्रस्ट एवं श्रीराम राज्य स्थापना महायज्ञ संकल्प समिति की ओर से किया जा रहा है।