कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, शुक्रवार की शाम को 6 बजे आएगा फैसला      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      सऊदी अरब पर अटैक से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय की दो टूक- तुरंत बंद हों हमले      अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर जाना क्या भारत की अहमियत बताता है?      यूं ही नहीं फ्रांस से भारत तक हो रहे दंगे-प्रदर्शन, 13 देशों के 101 संगठनों का सीक्रेट नेटवर्क कर रहा काम      दिल्ली में AAP और कांग्रेस की पार्षद भिड़ीं, MCD सदन में खींचतान के बाद आई हाथापाई की नौबत      AIIMS से डीम्ड यूनिवर्सिटीज तक... NEET UG काउंसलिंग के बाद क्यों खाली रह गईं MBBS सीटें?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
देश

‘जेल की दाल, रोटी खाकर आया हूं..’, तिहाड़ से बहार आते ही पुराने तेवर में दिखे CJP के सौरव दास, देर रात किया पोस्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने देर रात को पहला पोस्ट शेयर कर लोगों से अपने नए लुक को दिखाते हुए लिखा- 'जेल की हवा खाकर आया हूं, कैसा लग रहा हूं?' सौरव दास ने मजाकिया अंदाज में लोगों से अनुभव भी शेयर किए।

A
Administrator
22 अक्ट 2026, 11:54
‘जेल की दाल, रोटी खाकर आया हूं..’, तिहाड़ से बहार आते ही पुराने तेवर में दिखे CJP के सौरव दास, देर रात किया पोस्ट

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद भी अपने तेवर नहीं बदलें। सौरव दास ने देर रात को पहला पोस्ट शेयर कर लोगों से अपने नए लुक को दिखाते हुए लिखा- 'जेल की हवा खाकर आया हूं, कैसा लग रहा हूं?' सौरव दास ने मजाकिया अंदाज में लोगों से अनुभव भी शेयर किए। 

 

'जेल की हवा खाकर आए हैं, कैसा लग रहा है?'- सौरव दास

 

एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया, “जेल की हवा खाकर आए हैं, कैसा लग रहा है?” इस पर सौरव ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जेल की दाल, रोटी, सब्जी—सब खाकर आया हूं। बाहर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। पूरी टीम साथ आई है, देखकर बहुत खुशी हो रही है।”

 

सौरव दास ने अपनी दाढ़ी को बताया ‘न्यू लुक’

 

एक अन्य बातचीत में उनसे कहा गया कि जेल में रहने के दौरान उनकी दाढ़ी बढ़ गई है। इस पर सौरव ने इसे अपना “न्यू लुक” बताते हुए हंसकर पूछा, “कैसा लग रहा है मेरा न्यू लुक?” एक दूसरे व्यक्ति ने उनसे कहा कि उन्हें देखकर बहुत खुशी हो रही है। सौरव ने मजाक में जवाब दिया, “मुझे भी मुझे देखकर बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि अंदर शीशा ही नहीं था।”

 

लिखित आश्वासन के बाद मिली जमानत

 

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने लिखित माफीनामा और शपथपत्र दिया था। उन्होंने कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने आश्वासन दिया कि जंतर-मंतर स्थल को कानून के अनुसार गैर-अधिसूचित किए जाने तक वे शांति बनाए रखेंगे और वहां विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे।

 

SEM ऋतु राज ने जंतर-मंतर अतिक्रमण मामले की जांच पूरी होने तक दोनों कार्यकर्ताओं की रिहाई का निर्देश दिया। इसके लिए दोनों ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके और जमानत बांड जमा किए।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज