Anant Singh Surrender
: दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम
कोर्ट ने 30
अक्टूबर को मोकामा के विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी और उन्हें 1 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करने का निर्देश दिया।
अदालत ने पटना हाईकोर्ट का जमानत देने वाला आदेश निरस्त किया।
अनंत सिंह बोले- वो सरेंडर कर देंगे
नीरज कुमार की बात को सरकार ने मान लिया- अनंत सिंह
अनंत सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि नीरज कुमार की बात सरकार और पार्टी
ने मानी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो ऐसा नहीं होता, और अब वह न तो नीतीश कुमार से मिलेंगे, न ललन सिंह से। जेडीयू के राजनीतिक
भविष्य पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए चुनाव में खाता खोलना
भी मुश्किल होगा।
अपने बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा थी
कि बेटा चुनाव लड़े, लेकिन
फैसला उसी का होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को जांच चार महीने में पूरी करने
का निर्देश भी दिया।