लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के गढ़वा का पुरवा गांव
निवासी 15 वर्षीय पवन कुमार के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव
प्रसाद मौर्य ने आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की है। पवन का इलाज लखनऊ स्थित
पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। उपचार पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान
है।
परिवार के मुताबिक,
पवन प्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसके पिता
शंकर लाल सरोज ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उप मुख्यमंत्री से उपचार के लिए
मदद मांगी थी।
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने परिवार की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज मुख्यमंत्री को आर्थिक
सहायता के लिए भेजे हैं, ताकि
आवश्यक मदद देने की दिशा में कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाई
के कारण किसी जरूरतमंद का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए और सरकार ऐसे परिवारों की
सहायता के लिए प्रयासरत है।
उप मुख्यमंत्री की पहल से पवन के परिवार को उपचार के लिए आर्थिक मदद
मिलने की उम्मीद जगी है।