छतरपुर। मध्य
प्रदेश के छतरपुर जिले में गिरफ्तारी से बचने के लिए एक आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल
के हाथ पर काट लिया। कांस्टेबल के घायल होने के बाद उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल
भेजा गया, जहां सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ
कि आरोपी एचआईवी संक्रमण है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने कांस्टेबल को काटा
बता दें कि यह घटना बीते बुधवार की है, जहां बक्सवाहा थाना क्षेत्र में
पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरफ्तारी वारंट वाला आरोपी उसी इलाके में छिपा हुआ है।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह भागने की कोशिश करने लगा और
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने कांस्टेबल के हाथ पर काट लिया। इस दौरान पुलिस टीम
ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी HIV
संक्रमित निकला
घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए सगार स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया, मेडिकल जांच में सामने आया कि आरोपी एचआईवी संक्रमित है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि अस्पताल भेजने से पहले कांस्टेबल के घाव पर प्राथमिक उपचार किया गया था। इसके बाद उसे जांच और इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके बाद आरोपी का नियमित मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, उसकी रक्त जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। इस जानकारी के बाद घायल कांस्टेबल की चिकित्सकीय जांच और आगे की देखभाल की जा रही है।