कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      'पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं कर सकता भारत', मार्को रुबियो के बयान पर बोले पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट      हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल: छुट्टी से 25 अधिकारी-कर्मचारी वापस बुलाए, चार राज्यों से मांगे कर्मचारी      कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
देश

अब केवल हिंदुओं को मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्लाम अपनाने वाले ‘पिछड़ा वर्ग’ का कोटा छोड़ें

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन करने वाले पिछड़े वर्ग व अनुसूचित जाति से जुड़े व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ लेने से वंचित कर दिया है।

A
Administrator
15 अक्ट 2026, 12:39
अब केवल हिंदुओं को मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्लाम अपनाने वाले ‘पिछड़ा वर्ग’ का कोटा छोड़ें

📌 मुख्य बातें

  • दूसरे धर्म में परिवर्तन करने पर आरक्षण नहीं मिलेगा - सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन करने वाले पिछड़े वर्ग व अनुसूचित जाति से जुड़े व्यक्तियों को आरक्षण का लाभ लेने से वंचित कर दिया है। अदालत ने कहा कि हिंदू धर्म को छोड़कर इस्लाम या अन्य कोई धर्म में परिवर्तित होने वाले भारतीय नागरिक आरक्षण का लाभ नहीं ले सकते।


दूसरे धर्म में परिवर्तन करने पर आरक्षण नहीं मिलेगा - SC

 

सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि कोई व्यक्ति अगर दूसरे धर्म में परिवर्तन करता है, तो उसका सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में ट्रांसफर नहीं किया  जा सकता है। कोर्ट ने आगे कहा कि हिंदू सामाजिक व्यवस्था में पिछड़े वर्ग या अनुसूचित जाति से जुड़े किसी व्यक्ति को दूसरा धर्म अपनाने के बाद उसी आधार (पिछड़ा वर्ग) पर आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता।


सुप्रीम कोर्ट ने क्यों सुनाया ये फैसला?

 

दरअसल, बुधवार को जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रचूड़ की पीठ ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ तमिलनाडु सरकार की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि इस्लाम धर्म अपनाने वाला व्यक्ति केवल धर्म परिवर्तन के आधार पर 'पिछड़ा वर्ग (मुस्लिम)' श्रेणी के तहत आरक्षण का दावा नहीं कर सकता।


सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसने धर्म परिवर्तित मुसलमानों को आरक्षण देने की तमिलनाडु सरकार की अधिसूचना को रद्द कर दिया था। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि इस्लाम अपनाने वाला कोई व्यक्ति केवल धर्म परिवर्तन के आधार पर आरक्षण का दावा नहीं कर सकता।

 

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज