कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने से जुड़े वे सवाल जो हैं अनसुलझे      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      'पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं कर सकता भारत', मार्को रुबियो के बयान पर बोले पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले- लद्दाख से किए वादे पूरे करे सरकार     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
लोकल

बलरामपुर में हुआ बड़ा हादसा, मां - बेटे की मौत

हादसे में शामिल बोलेरो गाड़ी भी सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ के दूल्हा कोठी से लखनऊ जा रही थी।

A
Administrator
30 सित 2026, 13:20
बलरामपुर में हुआ बड़ा हादसा, मां - बेटे की मौत

Lucknow Desk : बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटे की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर मेवालाल पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। ट्रक, स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। संतकबीरनगर के लोनियाभार निवासी 45 वर्षीय श्यामनारायण अपनी 60 वर्षीय मां कैलाशी देवी और पत्नी वंदना चौधरी के साथ स्विफ्ट डिजायर से लखनऊ जा रहे थे।

श्यामनारायण बलरामपुर के तुलसीपुर चीनी मिल में केन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और उनकी डायलिसिस होनी थी। मेवालाल पुलिस चौकी के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इसके बाद डिजायर गाड़ी सड़क पर जा रही बोलेरो से भी टकरा गई। तीन वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि श्यामनारायण और उनकी मां कैलाशी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वंदना गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में शामिल बोलेरो गाड़ी भी सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ के दूल्हा कोठी से लखनऊ जा रही थी। बोलेरो सवार लोग दवा लेने के लिए लखनऊ जा रहे थे।

बोलेरो चालक राजेश के मुताबिक, डिजायर अचानक अपनी दिशा से हटकर ट्रक की ओर चली गई और ट्रक से टकराने के बाद उनकी बोलेरो से भिड़ गई। पुलिस हादसे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल वंदना को लखनऊ रेफर कराया। मां-बेटे की मौत और बहू के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस अब हादसे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज