कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने से जुड़े वे सवाल जो हैं अनसुलझे      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      'पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं कर सकता भारत', मार्को रुबियो के बयान पर बोले पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      रक्षा, टेक्नोलॉजी और कारोबार... PM मोदी और पोलिश PM डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बातचीत      दिल्‍ली नगर निगम में विकास निधि-प्रदूषण पर AAP का हंगामा, पार्षदों में हाथापाई की नौबत; मेयर को सुरक्षित निकाला     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
लोकल

Firozabad : हाईटेंशन लाइन की खराबी से 50 घरों में दौड़ा करंट, चार बच्चे झुलसे

तेज धमाके के बाद घरों के मीटर और बिजली उपकरण जले, एक मकान में लगी आग; झुलसे बच्चों को ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती

A
Administrator
20 सित 2026, 19:08
Firozabad : हाईटेंशन लाइन की खराबी से 50 घरों में दौड़ा करंट, चार बच्चे झुलसे



Lucknow Desk : थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांतिनगर आशाबाद में रविवार दोपहर अचानक हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन का तार घरेलू बिजली लाइन के संपर्क में आने के बाद तेज धमाका हुआ। इसके बाद आसपास के करीब 50 घरों में अचानक तेज करंट दौड़ गया। इस दौरान कई घरों के मीटर और बिजली के उपकरण जल गए। एक मकान में आग भी लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में घरों में बिजली के उपकरण जलने लगे। नारायण सिंह के घर के मीटर में भी आग लग गई। देखते ही देखते घर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि हादसे के समय नारायण सिंह के परिवार के चार बच्चे छत पर मौजूद थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। हादसे में संजना (17), नीतू (13), राजन (7) और ऋषभ (8) झुलस गए। बच्चों के झुलसने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन और स्थानीय लोगों ने चारों बच्चों को इलाज के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे के कारण मोहल्ले के कई घरों में बिजली के उपकरण भी खराब हो गए। लोगों के मुताबिक टीवी, पंखे और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान तेज वोल्टेज के कारण फुंक गए। वहीं, महेश के मकान का लिंटर भी चटक गया। उसके घर का बिजली मीटर भी जल गया।

घटना के बाद पूरे शांतिनगर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। लोगों के अनुसार टावर वाली करीब 2.20 लाख वोल्ट की लाइन भी मकानों के ऊपर से निकली हुई है। इसी वजह से लोगों में पहले से भी चिंता बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों ने घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिजली विभाग से हादसे की वजह की जानकारी मांगी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

हादसे के बाद शांतिनगर के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज