कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने से जुड़े वे सवाल जो हैं अनसुलझे      'पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं कर सकता भारत', मार्को रुबियो के बयान पर बोले पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट      फ़्रांस के राष्ट्रपति विदेशी नेताओं पर भड़के, 'इस्लामी और प्रवासी भीड़' के आरोप पर दिया जवाब      असम सरकार का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट से 1 साल पहले शुरू होगी पेंशन की प्रक्रिया      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      दिल्‍ली नगर निगम में विकास निधि-प्रदूषण पर AAP का हंगामा, पार्षदों में हाथापाई की नौबत; मेयर को सुरक्षित निकाला     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
लोकल

हमीरपुर में बेतवा पुल पर ट्रक खराब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

पुल पर फंसे सैकड़ों वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रक हटाकर खुलवाया रास्ता

A
Administrator
05 सित 2026, 21:31
हमीरपुर में बेतवा पुल पर ट्रक खराब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Lucknow Desk : नेशनल हाईवे-34 पर बेतवा पुल में शुक्रवार को एक ट्रक खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। ट्रक के पुल पर खड़े हो जाने के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन फंस गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, बेतवा पुल से होकर गुजर रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। पुल पर ट्रक के रुकने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी।

देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ती गई और लंबा जाम लग गया। जाम में कार, बस, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। जाम की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुल पर खराब ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को पुल से हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू कराया जा सका।

ट्रक हटने के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और जाम कम होने लगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके पर रहकर यातायात को व्यवस्थित कराया, ताकि दोबारा जाम की स्थिति न बने। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में आने वाले नेशनल हाईवे-34 की बताई जा रही है। पुल पर ट्रक खराब होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि, पुलिस की तत्परता से खराब वाहन को हटाकर रास्ता साफ करा दिया गया।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज