कंटाप
NEWS
शनिवार, 5 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल बाढ़: गोरखपुर के आशुतोष ने अपनी आँखों के सामने लोगों को बहते देखा, ख़ुद ऐसे बचाई जान      यूपी के सहारनपुर में मस्जिद गिराने का पूरा मामला जानिए, विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप      'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते...', जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर में मारे गए आतंकी की पहचान; लश्कर से था PAK नागरिक यासिर      चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के मामले में अपनाया कड़ा रुख़, जानिए कौन हैं निशु आज़ाद      सुदर्शन चक्र को मिलेगी नई धार, जिसके डर से थर-थर कांपते हैं चीन-पाकिस्‍तान, उसी S-400 को लेकर आई गुड न्‍यूज...      Bihar Flood Live: बिहार में बाढ़ का कहर, CM सम्राट चौधरी ने किया एरियल सर्वे      'बच्चों के जीवन में करना होगा प्रवेश...', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीचरों से किया अपील      कल का मौसम 6 सितंबर: 15 घंटे के भीतर 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
लोकल

कानपुर सेंट्रल पर DRM का औचक निरीक्षण, जलभराव और खराब शेड पर जताई नाराजगी

बारिश के बाद स्टेशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जलनिकासी और शेड की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश

A
Administrator
05 सित 2026, 17:07
कानपुर सेंट्रल पर DRM का औचक निरीक्षण, जलभराव और खराब शेड पर जताई नाराजगी

Lucknow Desk : कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। अचानक स्टेशन पहुंचे DRM ने बारिश के बाद सिटी साइड में हुए जलभराव की स्थिति देखी और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलनिकासी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पानी की निकासी को लेकर अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए। DRM ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म और सिटी साइड में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने काम की प्रगति और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली।

मेट्रो स्टेशन से जुड़े निर्माण कार्यों को भी देखा गया। अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान DRM CPC माल गोदाम भी पहुंचे। यहां बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा माल गोदाम में क्षतिग्रस्त शेड को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगा। DRM ने जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने और खराब शेड की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान स्टेशन और आसपास के रेलवे क्षेत्रों में जलभराव की समस्या यात्रियों और रेलवे के कामकाज के लिए परेशानी का कारण नहीं बननी चाहिए। इसके लिए पहले से जरूरी इंतजाम किए जाएं और जहां भी कमी है, उसे जल्द दूर किया जाए। निरीक्षण के दौरान रेलवे, RPF और कमर्शियल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण पूरा करने के बाद DRM रजनीश अग्रवाल विशेष वैगन से पनकी धाम स्टेशन के लिए रवाना हो गए। उनके औचक निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारियों में व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की कवायद तेज होने की उम्मीद है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज