उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके चलते मरीन ड्राइव के पास मौजूद ‘फूड वैली को अभी के लिए बंद कर दिया गया है। ये इसलिए हो रहा हैं ताकि लोग सुरक्षित रहे। तभी जलभराव की स्थिति को देखते हुए फैसला लिया गया है।
फूड वैली के मुख्य प्रवेश गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से बंद किए जाने की सूचना वाला नोटिस भी चस्पा किया गया है। नोटिस के मुताबिक, स्थिति सामान्य होने तक यहां लोगों की एंट्री और अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी। फूड वैली बंद होने की जानकारी नहीं होने के कारण कुछ लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। यहां मौजूद गार्ड उन्हें फूड वैली बंद होने की जानकारी देकर वापस भेज रहे हैं। लोगों से फिलहाल परिसर में प्रवेश नहीं करने की अपील की जा रही है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हालात सामान्य होने के बाद फूड वैली को दोबारा आम लोगों के लिए खोलने की सूचना दी जाएगी। तब तक लोगों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर न आने की अपील की गई है।