लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के
इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू
आसिम आजमी ने बड़ा बयान दिया। अबू आसिम आजमी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप
लगाएं। उन्होंने कहा कि उनके पद में रहते हुए मतदाता सूची से कई वोटर्स के नाम
काटे गए हैं। ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के एजेंट की तरह काम किया है।
लखनऊ में पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर चुनाव आयोग को आगामी विधानसभा चुनाव-2027 बेैलेट पेपर पर कराना चाहिए। पिछले चुनाव में बड़ी वोट चोरी और वोटों के साथ धांधली हुई थी। विपक्ष लगातार वोट चोरी के सबूत दिखाकर रहा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए, जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सके।
सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि चुनाव कमीशन को धक्के मारकर भगाया जाएगा। अबू आसिम आजमी के इस बयान पर राजनीति में हलचल मच गई है। सपा विधायक ने ज्ञानेश कुमार को भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का केवल इस्तीफा देना काफी नहीं है, बल्कि उन्हें तुरंत निलंबित कर जेल भेज देना चाहिए।