अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के 20 नवंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली विशाल जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बसपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के 20 नवंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाली विशाल जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बसपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज सेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने प्रमुख रूप से सहभागिता करते हुए जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
20 नवंबर को अयोध्या में होगी जनसभा
इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई बैठक में सुरेश यादव ने कहा कि 20 नवंबर को अयोध्या में होने वाली जनसभा में लाखों लोगों की उपस्थिति होगी। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक शक्ति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का महत्वपूर्ण अवसर है।
मायावती को बनाएंगे मुख्यमंत्री- सुरेश यादव
सुरेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बहन कुमारी मायावती कई बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उनके शासनकाल को प्रदेश की जनता ने देखा और अनुभव किया है। अब समय आ गया है कि एक बार फिर सभी लोग एकजुट होकर बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता के बीच रहकर समाजसेवा करना उनकी प्राथमिकता रही है। लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से वह लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मजबूत राजनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से वह जनता के बीच सक्रिय हैं और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
समाज सेवा से अपनी पहचान बना रहें हैं सुरेश यादव
समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता, जनहित के कार्यों और सामाजिक गतिविधियों के जरिए वह लोगों के बीच अपनी पहचान बना रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उनके जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के चलते विभिन्न वर्गों के लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। बसपा के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी नेताओं के साथ लगातार संवाद को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरेश यादव ने कहा कि अयोध्या की जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
आगामी जनसभा और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर सुरेश यादव ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल से भी मुलाकात की। इस दौरान 20 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया बैठक में रवि प्रकाश मौर्य, मंडल संयोजक, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राममिलन कोरी, विश्वजीत यादव, संतोष कुमार, विजय कुमार, निशांत कुमार, अंशुल कुमार, जितेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार मंडल प्रभारी दिलीप कुमार , सुजीत कोरी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे आकाश आनंद के अयोध्या दौरे को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
पार्टी इस जनसभा के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने और अयोध्या में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। वहीं, सुरेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसभा को सफल बनाने और आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।