Lucknow Desk : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की दो बड़ी आवासीय योजनाओं वरुण विहार और नैमिष नगर का भूमि पूजन करेंगे। इन दोनों योजनाओं को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आगरा एक्सप्रेसवे के पास ग्राम दोना में किया जाएगा। वरुण विहार और नैमिष नगर योजना को करीब 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित करने की तैयारी है। भूमि पूजन के साथ ही इन योजनाओं के तहत भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इससे लखनऊ में आवासीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
2166 करोड़ से बनेंगे पांच आवासीय अपार्टमेंट कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला आवासीय अपार्टमेंट का भी शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के जरिए शहर में आवासीय सुविधाओं को बढ़ाने की योजना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, बृजलाल और संजय सेठ के साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल शामिल हैं।
इसके अलावा विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, डॉ. लाल जी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान और पवन सिंह, संतोष सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विधायकों में डॉ. नीरज बोरा, जया देवी, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला और अमरेश कुमार समेत अन्य नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।