कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर जाना क्या भारत की अहमियत बताता है?      'भारतीय ने बनाया था वीडियो', सऊदी में बांग्लादेशी कपल की फांसी पर बड़ा दावा, पाकिस्तानी दे रहे नया ट्विस्ट      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      AIIMS से डीम्ड यूनिवर्सिटीज तक... NEET UG काउंसलिंग के बाद क्यों खाली रह गईं MBBS सीटें?     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

बागपत : स्वामी यशवीर का अय्यर पर पलटवार, सनातन को लेकर दिया बड़ा बयान

हिंदुत्व पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को लेकर जताई नाराजगी, सात अक्टूबर के हिंदू महासम्मेलन के लिए जुटाया समर्थन

A
Administrator
04 अक्ट 2026, 00:29
बागपत : स्वामी यशवीर का अय्यर पर पलटवार, सनातन को लेकर दिया बड़ा बयान

Lucknow Desk: हिंदुत्व को लेकर की गई टिप्पणी पर बघरा पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दे कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की हिंदुत्व को लेकर को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद स्वामी यशवीर महाराज बागपत पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और सनातन को लेकर किसी भी तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अय्यर पर तगड़ा जवाब देते हुए।

कई आरोप भी लगाए। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म को लेकर राजनीतिक बहस के बजाय उसके धार्मिक और सांस्कृतिक पक्ष को समझने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों पर नेताओं को स्पष्ट रुख रखना चाहिए। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए कुछ आरोपों के समर्थन में मौके पर कोई दस्तावेजी प्रमाण पेश नहीं किया गया।

फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष और लव जिहाद का जिक्र करते हुए भी स्वामी यशवीर ने अपनी बात रखी। उन्होंने हिंदू समाज से अपने अधिकारों और धार्मिक पहचान को लेकर जागरूक होने की अपील की। स्वामी यशवीर महाराज बागपत में सात अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में प्रस्तावित विराट हिंदू महासम्मेलन और संकट मोचन महायज्ञ के लिए समर्थन जुटाने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से जाति, क्षेत्र और दलगत भेदभाव से ऊपर उठकर सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। आयोजकों की ओर से भी सम्मेलन को लेकर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज