Lucknow Desk : 13 अक्टूबर 2026 को बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। आपको बता दे कि ये घटना मंगलवार को हुई है। जहां एक नाव अचनाक गंगा नदी में पलट गई है। जिसके कारण 13 मासूम बच्चों की जान चली गई है।
इस दर्दनाक घटना पर कई बड़े दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है। पहले तो बिहार के मुख्यमंत्री ने सम्राट चोधरी ने दुख जताया और मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार देने का ऐलान किया है। वहीं आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी गहरा शोक जताया है और उन्होने अपने सोशल मीडिया टफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बिहार के जनपद वैशाली में नाव दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ' इसी के साथ इस हृदयविदारक घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी गहरा शोक जताया है।