Lucknow Desk : दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट अभी शुरु हुआ नहीं है। लेकिन उसके पहले ही यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ध्रुव राठी को उनके हरियाणा में स्थित घर से हिरासत में लिया गया है। सुबह करीब 8 बजे दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई की। इससे पहले कल रात को ही दिल्ली पुलिस के करीब 50 जवान सिविल ड्रेस में ध्रुव राठी के घर के बाहर तैनात हो गए थे। राठी लगातार सीजेपी (CJP) के प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को लेकर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रियागत आवश्यकताओं का हवाला देते हुए इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
अचानक सुबह होते ही पुलिस की एक टीम ध्रुव राठी के घर पहुंची। जैसे ही राठी ने दरवाजा खोला पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया। आज जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी भी शामिल होने वाले थे। यूट्यूबर कुछ दिनों पहले ही इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जर्मनी से भारत आए थे। पुलिस ने एहतियातन हिरासत की कार्रवाई तेज कर दी है और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शनस्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए रणनीतिक स्थानों पर जवानों को तैनात किया है। अब तक पुलिस नई दिल्ली इलाके में विभिन्न स्थानों से लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले चुकी है। जर्मनी के बर्लिन में रहते हैं ध्रुव राठीबता दें कि ध्रुव राठी भी आज जंतर-मंतर पर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले थे। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को बेंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। वहां, अभिनेता प्रकाश राज भी थे, जिन्होंने ध्रुव राठी को सरप्राइज गेस्ट बताया था। बता दें कि वर्तमान समय में ध्रुव राठी जर्मनी के बर्लिन शहर में रहते हैं।