कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      श्रद्धा दुबे तो निकली बड़ी खिलाड़ी, Z गैंग से भी कनेक्शन, लखनऊ लेकर आई पुलिस, बचना हुआ मुश्किल      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      सऊदी अरब पर अटैक से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय की दो टूक- तुरंत बंद हों हमले      फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      दिल्ली में AAP और कांग्रेस की पार्षद भिड़ीं, MCD सदन में खींचतान के बाद आई हाथापाई की नौबत     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

योगी सरकार लोकल से ग्लोबल तक पहुंचाएगी उत्तर प्रदेश का हुनर

A
Administrator
21 सित 2026, 21:49
इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

Lucknow Desk: योगी सरकार आत्मनिर्भरता की होगी नई उड़ान, इंटरनेशनल ट्रेड शो में होगी दमद सरकार लोकल से ग्लोबल तक उत्तर प्रदेश का हुनर पहुंचाएगी। इसी के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दमदार उपस्थिति होने जा रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सभी 75 जनपदों में गठित समूह इस ट्रेड शो में हिस्सा लेंगे, जिनके उत्पादों का प्रदर्शन एवं उसका विपणन भी इस शो में किया जाएगा। योगी सरकार की मंशा है कि ट्रेड शो में शामिल समूह की दीदियों को उनके उत्पादों के विपणन हेतु एक बेहतर अवसर प्राप्त हो।

इससे दीदियों के उत्पादों को व्यापार के लिए ग्लोबल पहचान मिलेगी। ट्रेड शो देश-दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के हुनर को प्रदर्शित किए जाने का एक अच्छा मंच साबित होगा। यूपीआईटीएस में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे समूह गठन की प्रक्रिया, टेक होम राशन, बीसी सखी, विद्युत सखी व बलिनी आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही समूहों द्वारा उत्पादित उत्पाद मसाले, मुरब्बा, अचार, परिधान, जरी जरदोजी, पॉटरी, ज्वैलरी, जूट का सामान, जरी साड़ी, ज्वेलरी, चिकनकारी, सूट, नमकीन, टेराकोटा उत्पाद, चमड़े का सामान एवं बलिनी के उत्पाद आदि की प्रदर्शनी व बिक्री करने की योजना है।

मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि यह ट्रेड शो राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं हेतु एक बहुत बड़ा अवसर है, जहां उनके द्वारा बनाए उत्पादों की बिक्री करने एवं अच्छा मुनाफा प्राप्त होने की आशा है। ट्रेड शो में प्रदेश के अलग-अलग कोनों से आई महिलाएं अपने हाथों से बनाए स्वादिष्ट व्यंजन और पारंपरिक फ़ूड प्रोडक्ट्स लेकर आएंगी। इस संबंध में मिशन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी प्रतिभागियों के रहने-खाने तथा ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था मिशन द्वारा निःशुल्क की जा रही है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज