Lucknow Desk : दिल्ली में मस्जिद के मुद्दे को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहीं कैराना से सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आपको बता दे कि दिल्ली में मस्जिद के मुद्दे को लेकर तय हुए प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी। इस कार्रवाई पर इकरा हसन ने विरोध भी किया। लेकिन पुलिस नहीं मानी। बताया जा रहा है कि सांसद प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थीं।
इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में लिया और गाड़ी से भेज दिया। हिरासत के दौरान सांसद और पुलिसकर्मियों के बीच बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सांसद अपनी बात रखने और जनप्रतिनिधि के तौर पर लोकतांत्रिक तरीके से लोगों की आवाज उठाने के अधिकार की बात करती नजर आ रही हैं। इकरा हसन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि वह किसी विवाद को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की आवाज उठाने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जा रही थीं। सांसद ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए।
उनके मुताबिक, उन्हें दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया। घटना के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। प्रदर्शन और सांसद को हिरासत में लिए जाने को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल, पुलिस की ओर से सांसद को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को लेकर पूरी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मामले को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है, ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा।