कंटाप
NEWS
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ : चीन पर उठ रहे सवालों पर क्या कह रहा है अंतरराष्ट्रीय मीडिया      Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat LIVE: खत्म हुआ राहुकाल! फिर शुरू हुआ राखी का शुभ मुहूर्त, जानिए कब तक बां      अभिजीत दीपके ने अरविंद केजरीवाल को पछाड़ दिया! सर्वे में CJP चीफ ने चौंकाया      जोहरान ममदानी को RSS का करारा जवाब, X अकाउंट भी बहाल, मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर बड़ा अपडेट      पाकिस्तान ने फंसाया एक और ‘मुर्गा’, सऊदी अरब-तुर्की के बाद इस देश के साथ मिलिट्री डील, बदले में क्या मिलेगा...      कौन थे अंकित बालियान जिनकी शामली में जिम के बाहर हुई हत्या      पेंगुइन का सोनिया गांधी की किताब छापने से इनकार, सामने आया कारण      दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश... स्पेशल सेल ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय SIM कार्ड     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

जयंत चौधरी का सपा पर हमला, बोले : राजनीतिक विरोध में पूरे समाज को निशाना बनाना गलत

जाट और गुर्जर समाज को लेकर दिए गए बयानों पर जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर सपा को घेरा

A
Administrator
22 अग 2026, 13:23
जयंत चौधरी का सपा पर हमला, बोले : राजनीतिक विरोध में पूरे समाज को निशाना बनाना गलत

Lucknow Desk : राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन विरोध के नाम पर किसी पूरे समाज को निशाना बनाना ठीक नहीं है। ऐसा करना लोकतांत्रिक राजनीति के लिए भी सही संदेश नहीं देता। जयंत चौधरी ने कहा कि सपा का राजनीतिक विरोध करते-करते समाज के खिलाफ टिप्पणी करने का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जाट और गुर्जर समाज को लेकर हाल में सामने आए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले दोनों समाजों की मां-बहनों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया और अब पूरे समाज को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने साफ कहा कि किसी नेता या राजनीतिक दल की नीतियों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन किसी जाति या पूरे समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। जयंत चौधरी के मुताबिक, स्वस्थ लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि अगर सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो उनका नाम लेकर बोल दिया जाता, इसमें कोई बात नहीं थी।

उन्होंने जाट समाज को निशाना बनाए जाने और यह कहे जाने पर भी सवाल उठाया कि “ABCD हमने सिखाई? ”जयंत चौधरी ने आगे कहा कि वह इस तरह के अहंकार को करीब से देख चुके हैं और उनका मानना है कि इस तरह का आचरण आखिरकार पतन की ओर ले जाता है। उनके बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं। जयंत चौधरी ने अपने बयान के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि राजनीतिक संघर्ष में व्यक्तिगत या दलगत विरोध को समाज के खिलाफ टिप्पणी में बदलना उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए राजनीतिक दलों से भाषा की मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज