कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      श्रद्धा दुबे तो निकली बड़ी खिलाड़ी, Z गैंग से भी कनेक्शन, लखनऊ लेकर आई पुलिस, बचना हुआ मुश्किल      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      सऊदी अरब पर अटैक से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय की दो टूक- तुरंत बंद हों हमले      फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?      30 साल तक..., SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज      दिल्ली में AAP और कांग्रेस की पार्षद भिड़ीं, MCD सदन में खींचतान के बाद आई हाथापाई की नौबत     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

केशव प्रसाद मौर्य कल कौशांबी दौरे पर, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

उपमुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, सिराथू स्थित निजी आवास भी जाएंगे

A
Administrator
05 अक्ट 2026, 22:17
केशव प्रसाद मौर्य कल कौशांबी दौरे पर, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

Lucknow Desk: कल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 अक्टूबर को कौशांबी के दौरे पर रहेंगे। उसके बाद समय के अनुसार कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम दोपहर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से कौशांबी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर मां शीतला देवी के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। कौशांबी पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री अतिथि गृह सैयारा जाएंगे।

यहां वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में जिले से जुड़े विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। समीक्षा बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य सिराथू नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अपने निजी आवास जाएंगे।

यहां कुछ समय रुकने के बाद वह आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज