UP Assembly
Election 2027 : एक तरफ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश
विधानसभा चुनाव 2027 के मिशन में जमकर पसीना बहा रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश की
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समजा पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने ही एनडीए संगठन में सेंध लगा रहे हैं। कुछ दिन
पहले ही ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के विभाजन वाले बयान से यूपी की सियासत
में हलचल मचा दी थी। अब राजभर ने एनडीए में फूट डालने वाला काम कर दिया है।
सुभासपा में शामिल हुए लोजपा (राविलास) के कई नेता
दरअसल, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सुसाभसपा अध्यक्ष ओम प्रकाश
राजभर ने एनडीए के खास सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई नेताओं को
अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। 16 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के कई नेताओं ने सामूहिक रूप से सुभासपा
की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह ऐसे समय हुआ है जब चिराग पासवान भाजपा से सीट साझेदारी
में अपनी पार्टी के लिए हिस्सा मांग रहे हैं। कुछ दिन पहले लोजपा के नेता और यूपी
प्रभारी अरुण भारती ने यह स्पष्ट किया था कि सीटों की साझेदारी की बात को वह जल्द
ही गठबंधन के फोरम पर रखेंगे। साथ ही यह भी कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी
403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
सुभासपा में कौन-कौन शामिल हुआ?
मगर, इस बीच ओम प्रकाश राजभर की पार्टी में लोजपा (रामविलास) के कई
नेता शामिल हो गए। लोजपा (रामविलास) से सुभासपा ज्वाइन करने वालों में लोकेश कुमार
श्रीवास्तव, पूर्व
प्रदेश उपाध्यक्ष / मीडिया प्रभारी / प्रवक्ता लोक जनशक्ति पार्टी, पीयूष सोमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी, वेद प्रकाश (अधिवक्ता) प्रदेश महासचिव
/ प्रभारी लखनऊ मंडल / प्रवक्ता,
लोक जनशक्ति पार्टी,
अंशुमान कुदेशिया,
प्रदेश सचिव / प्रभारी इटावा, लोक जनशक्ति पार्टी,
कल्याणी साहू, प्रदेश
सचिव महिला मंच, लोक
जनशक्ति पार्टी, महेश
सिंह भदौरिया, प्रदेश
प्रधान महासचिव, लोक
जनशक्ति पार्टी, मोनू
पंडित, मंडल कार्यकारणी
सदस्य, लोक जनशक्ति
पार्टी, स्वयं प्रकाश, कार्यालय प्रभारी, लोक जनशक्ति पार्टी, अमन रावत, मंडल सचिव लखनऊ, लोक जनशक्ति लोक जनशक्ति पार्टी
(रामविलास) का नाम शामिल हैं।
यहीं नहीं, इससे पहले समाजवादी पार्टी के 40 लोग भी सुभासपा में शामिल हुए हैं।
समाजवादी पार्टी से मोहम्मद मुर्शिद ख़ान के नेतृत्व में 40 लोगों ने सुभासपा ज्वाइन की है।