कंटाप
NEWS
रविवार, 6 सितंबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
ट्रंप ने दी ईरान के सबसे गुप्त ठिकाने को उड़ाने की धमकी, आखिर ऐसा क्या है यहां      नहीं रहे झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री Sudivya Kumar Sonu, देर रात हार्ट अटैक से हुआ निधन      ओह मॉय गॉड... निशु आजाद के घर के बाहर खड़े हैं कौन लोग? कहा- अब तो हद हो गई      बिहार-महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, 2 कोच पटरी से उतरे: दिल्ली रूट की जगह सासाराम लाइन पर गई, कई ट्रेनें लेट; स्...      India GDP Growth: '7.8% जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा मानना थोड़ा मुश्‍क‍िल', दिग्‍गज डेटा एक्‍सपर्ट ने उठाए सवाल      नेपाल बाढ़: गोरखपुर के आशुतोष ने अपनी आँखों के सामने लोगों को बहते देखा, ख़ुद ऐसे बचाई जान      ISRO के निजीकरण पर 9 कर्मचारी यूनियनों ने लिखी चिट्ठी, पूछा- क्या हम सिर्फ रिसर्च करेंगे      पूर्वी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹ | SILVER (10g) ₹ | USD/INR ₹ | CRUDE OIL $ | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

राजा भैया से मिली ‘हनुमान अंश’ फिल्म की पूरी टीम, बोले- श्री हनुमान जी की कृपा से मिली अद्भुत सफलता

रामायण’ आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट, राजा भैया ने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील की

A
Administrator
06 सित 2026, 10:17
राजा भैया से मिली ‘हनुमान अंश’ फिल्म की पूरी टीम, बोले- श्री हनुमान जी की कृपा से मिली अद्भुत सफलता

Lucknow Desk: पूज्य नींब करौरी बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक प्रभाव पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म की सफलता के बाद इसकी पूरी टीम ने लखनऊ स्थित जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के आवास ‘रामायण’ पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात की जानकारी राजा भैया ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि पूज्य नींब करौरी बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की अद्भुत सफलता से फिल्म जगत भी स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि आस्थावानों का मानना है कि यह सफलता श्री हनुमान जी की कृपा से संभव हुई है।

राजा भैया ने फिल्म की पूरी टीम के उनके आवास पर पहुंचने को भी खुशी और उत्साह का विषय बताया। उन्होंने कहा कि आज फिल्म से जुड़े पात्रों और टीम का ‘रामायण’ में पधारना उनके लिए हर्ष और उल्लास की बात है।

उन्होंने लोगों से फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील भी की। राजा भैया ने कहा कि दर्शकों के हॉल में जाकर फिल्म देखने से इसके पात्रों और निर्माता का उत्साहवर्धन होगा। उन्होंने लोगों से फिल्म को अपना समर्थन देने की बात कही।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों में भी रुचि देखने को मिल रही है। नींब करौरी बाबा से जुड़ी कथाओं और उनके आध्यात्मिक जीवन को पर्दे पर प्रस्तुत करने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है।

राजा भैया ने अपनी पोस्ट के अंत में ‘जय जय सियाराम’ लिखकर फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज