Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क हादसे में घायल हुए सभी लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनके इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों से हादसे की स्थिति और घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही राहत एवं सहायता कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझने और उन्हें शासन की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने को कहा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक अधिकारी राहत कार्यों और घायलों के उपचार की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
सरकार की प्राथमिकता हादसे में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना और घायलों को बेहतर इलाज दिलाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।