कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      सऊदी अरब में बांग्लादेशी महिला कामगार कितनी सुरक्षित हैं?      मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      'पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं कर सकता भारत', मार्को रुबियो के बयान पर बोले पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट      हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल: छुट्टी से 25 अधिकारी-कर्मचारी वापस बुलाए, चार राज्यों से मांगे कर्मचारी      कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव : 2027 में हारी हुई सीटों पर होगी बड़ी जीत, BJP ने बनाया ‘खास प्लान’

यूपी विस चुनाव: भाजपा इस बार चुनाव में उत्तर प्रदेश की उन विधानसभा सीटों पर फोकस कर रही है, जिन सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

A
Administrator
15 अक्ट 2026, 13:49
यूपी विधानसभा चुनाव : 2027 में हारी हुई सीटों पर होगी बड़ी जीत, BJP ने बनाया ‘खास प्लान’

UP Assembly Election 2027 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार मंथन कर रही है। भाजपा इस बार चुनाव में उत्तर प्रदेश की उन विधानसभा सीटों पर फोकस कर रही है, जिन सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। खासकर पूर्वांचल विधानसभा क्षेत्रों की सीटों पर भगवा तिरंगा फहराने के लिए भाजपा ने प्लान-बी तैयार कर लिया है। पूर्वांचल की ये वही विधानसभा सीटें जहां भाजपा सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी से शिकस्त खा गई थी।


इन 12 हॉट सीटों पर भाजपा कर रही ज्यादा मेहनत


भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत रणनीति बनाई है। पार्टी 12 हॉट सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। इन हॉट सीटों में अमेठी जिले की दो सीटें- अमेठी विधानसभा और गौरीगंज विधानसभा, आजमगढ़ जिले की सभी दस सीटें- आजमगढ़ सदर, अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, सगड़ी, मुबारकपुर, निजामाबाद, फूलपुर पवई, दीदारगंज, लालगंज, मेहनगर शामिल हैं। इन सभी 12 सीटों पर 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसलिए ये विधानसक्षा क्षेत्र भाजपा के कमजोर बूथों में आते हैं। कमजोर सीटों को जीतने के मिशन को पूरा करने के लिए भाजपा कमजोर बूथों की पहचान और संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा तेजी से कर रही है।

2022 में आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर भाजपा को मिली थी हार

क्र.सं.

विधानसभा सीट का नाम

विजयी सपा उम्मीदवार

1.

आजमगढ़ सदर

दुर्गा प्रसाद यादव

2.

अतरौलिया

डॉ. संग्राम यादव

3.

गोपालपुर

नफीस अहमद

4.

सगड़ी

डॉ. एच.एन. पटेल

5.

मुबारकपुर

अखिलेश यादव

6.

निजामाबाद

आलमबदी आजमी

7.

फूलपुर पवई

रमाकांत यादव

8.

दीदारगंज

कमलाकांत राजभर

9.

लालगंज (सुरक्षित)

बेचई सरोज

10.

मेहनगर (सुरक्षित)

पूजा सरोज

 

 

पिछले विधानसभा चुनाव-2022 में आजमगढ़ जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा इन सभी दस सीटों को बुरी तरह हार गई थी। इस कारण आजमगढ़ जिला भाजपा के लिए खास चुनौती माना जा रहा है।

 

2017 में भाजपा गठबंधन ने जिले की 10 सीटों में से फूलपुर पवई सीट जीती थी, बाकी सीटों पर सपा और बसपा के उम्मीदवार विजयी हुए थे।

 

आजमगढ़ के साथ मऊ, जौनपुर, गाजीपुर और मिर्जापुर जैसे पूर्वांचल के जिलों में भी भाजपा की संगठनात्मक तैयारी और कमजोर सीटों पर काम करने की खबरें सामने आई हैं। पार्टी के लिए चुनौती यह होगी कि स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों के समीकरणों के अनुरूप अपनी रणनीति बनाए।

 

अमेठी और गौरीगंज सीटें भी हॉट सीटों में शामिल

 

अमेठी जिले की पांच विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा को 2022 में हार मिली थी। अमेठी सीट पर सपा की महाराजी प्रजापति ने भाजपा के संजय सिंह को 18,096 मतों से हराया था। गौरीगंज सीट पर सपा के राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा के चंद्र प्रकाश मिश्र ‘मटियारी’ को हराया था। इन दोनों सीटों पर 2027 से पहले राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रहेगी।

 

पश्चिमी यूपी में संगठन मजबूत करने की चुनौती

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और मेरठ क्षेत्रों में भी भाजपा कमजोर सीटों और बूथों पर काम कर रही है। 2022 में इन इलाकों की कई सीटों पर सपा गठबंधन ने जीत हासिल की थी। आगामी चुनाव में भाजपा के सामने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय असंतोष और बदलते राजनीतिक समीकरणों से निपटने की चुनौती होगी।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज