UP Panchayat
Election : उत्तर
प्रदेश में पंचयात चुनाव कब होंगे?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और
निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन सवाल
अभी भी यही है कि यूपी पंचायत चुनाव में देरी क्यों हो रही है। इस बीच योगी सरकार
में पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आ गया है। राजभर ने पंचायत
चुनाव की तारीख को लेकर बड़ा संकेत दिया है।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अदालत के फैसला पूरा सम्मान करते हैं।
राज्य सरकार अभी आदेश का अध्ययन कर रही है। जिसके बाद चुनाव के लिए आगे की दिशा तय
की जाएगी। राजभर ने कहा कि उन्होंने अदालत का आदेश अभी नहीं पढ़ा है। उन्होंने आगे
कहा कि वह हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन आदेश का अध्ययन किए बिना इस
संबंध में कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव एक महत्वपूर्ण विषय
है, इसलिए इसके पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं
लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश और संवैधानिक प्रावधानों का पूरा
सम्मान करते हुए ही आगे की दिशा तय की जाएगी।