कंटाप
NEWS
गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026
Follow Us
ब्रेकिंग
मुझे गालियां पड़ेंगी, लेकिन...; योगेंद्र यादव ने कहा- अभी मोदी का इस्तीफा नहीं चाहते लोग      सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने से जुड़े वे सवाल जो हैं अनसुलझे      Rain Alert: बन गया है कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होने जा रही मूसलाधार बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट      Tiger Shroff Attack Case में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले शूटरों ने की थी बंदूक चलाने की प्रैक्टिस, हुआ था म      'पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं कर सकता भारत', मार्को रुबियो के बयान पर बोले पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट      ट्रंप के मुस्लिम शहर वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- मूर्खतापूर्ण...      PM बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे: कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश क...      सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले- लद्दाख से किए वादे पूरे करे सरकार     
SENSEX लोड हो रहा... | NIFTY लोड हो रहा... | GOLD (10g) ₹— | SILVER (10g) ₹— | USD/INR ₹— | CRUDE OIL $— | Uttar Pradesh — लोड हो रहा है | --:--:-- | लाइव अपडेट
@NewsKantap:
राजनीति

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, आराधना मिश्रा के नाम की चर्चा

अजय राय की जगह नए चेहरे पर मंथन, कई कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा

A
Administrator
02 अक्ट 2026, 14:39
यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, आराधना मिश्रा के नाम की चर्चा

Lucknow Desk : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी है। आपको बता दे कि चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़े उथल-पुथल की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की हलचल तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार पार्टी अब अजय राय को हटाने जा रही है। उनकी जगह रामपुर से विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर मंथन कर रहा है। इसी बीच राहुल गांधी और अजय राय की मुलाकात भी हुई है। जानकारी के अनुसार इस मुलाकात को संगठन में संभावित बदलाव से जोड़कर देखा गया है, जबकि कई जगह दावा किया गया है कि राहुल गांधी ने अजय राय को समर्थन का भरोसा दिया। ऐसे में अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने 2014 के उपचुनाव में पहली बार जीत दर्ज की थी और इसके बाद 2017 और 2022 में भी सीट बरकरार रखी।

वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। संगठन में बदलाव के साथ कई कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है। अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए पार्टी के भीतर कई नामों पर विचार की बात सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में ओबीसी और मुस्लिम वर्ग से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना भी बताई गई है। बरहाल इतना मान लीजिए कि कांग्रेस की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों के नामों को लेकर कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में संगठन के नए ढांचे को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

कंटाप
NEWS
होम 🇮🇳 देश 🗺️ राज्य 🌍 विदेश 🏛️ राजनीति 💼 व्यापार 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 💻 टेक्नोलॉजी 🏥 स्वास्थ्य 📚 शिक्षा 🕉️ धर्म वीडियो राशिफल खोज